बिलासपुर : बिलासपुर में इस बार गणपति विसर्जन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है. कोविड के चलते बीते दो वर्षों से यह उत्सव नहीं मनाया गया था मगर इस बार कोरोना संक्रमण के लगातार घटते मामलों के चलते गणपति विसर्जन कार्यकम धूमधाम से मनाया गया है. वहीं इस बार बिलासपुर व घुमारवीं के लोगों ने धूमधाम के साथ शोभा यात्राएं निकाली और लुहनू मेला ग्राउंड में गणपति पूजन के बाद गोविंद सागर झील में गणपति जी की मूर्ति विसर्जित की. वहीं इस दौरान जहां बम पटाखे जलाए गए तो साथ भगवान गणेश जी के भजनों पर भक्त जमकर नाचे. वहीं गणपति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे. वहीं उत्सव के बाद जहां सभी भक्तों ने गणपति जी को अगले साल फिर आने की प्रार्थना की तो साथ ही अपना आशीर्वाद सभी भक्तों पर बनाये रखने की कामना भी की है
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…