राज्य लोकसेवा आयोग प्रदेश के 10 जिलों में स्थित 30 उपमंडलों में बनाए 154 केंद्रों में लिखित परीक्षा लेगा। राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी 10 जिलों में परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 154 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए एक नवंबर को 30,442 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा करवाई जाएगी। कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले अभ्यर्थियों की भी अलग से परीक्षा करवाई जाएगी। सभी केंद्रों में एसओपी का पालन करने में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
शिमला में 42, सोलन में 11, मंडी में 30, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 8, सिरमौर में 5, बिलासपुर में 5, कुल्लू में 4, चंबा में 4 और ऊना में 4 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील कल्याण अधिकारी के कुल पांच पदों में से तीन पद सामान्य श्रेणी और एक-एक पद ओबीसी, एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए 14 फरवरी 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…