Categories: Blog

एक नवंबर को तहसील कल्याण अधिकारी पद के लिए 30,442 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

राज्य लोकसेवा आयोग प्रदेश के 10 जिलों में स्थित 30 उपमंडलों में बनाए 154 केंद्रों में लिखित परीक्षा लेगा। राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी 10 जिलों में परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 154 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए एक नवंबर को 30,442 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा करवाई जाएगी। कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले अभ्यर्थियों की भी अलग से परीक्षा करवाई जाएगी। सभी केंद्रों में एसओपी का पालन करने में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।

शिमला में 42, सोलन में 11, मंडी में 30, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 8, सिरमौर में 5, बिलासपुर में 5, कुल्लू में 4, चंबा में 4 और ऊना में 4 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील कल्याण अधिकारी के कुल पांच पदों में से तीन पद सामान्य श्रेणी और एक-एक पद ओबीसी, एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए 14 फरवरी 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago