Categories: Blog

Hamirpur News : एक-एक खर्चे पर रहेगी नजर, डीसी ने राजनीतिक दलों से की अपील

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खर्चे पर निर्वाचन आयोेग की कड़ी नजर रहेगी। इस दौरान छोटे-छोटे खर्चों की भी पूरी गणना की जाएगी। चुनावी रैली-सभाओं, अन्य आयोजनों तथा प्रचार गतिविधियों से संबंधित प्रबंधों पर होने वाले खर्चों की दरें निर्धारित करने के लिए बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह जानकारी दी।

बैठक में इन प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा के बाद जिला हमीरपुर में चुनाव प्रचार से संबंधित https://www.youtube.com/watch?v=M38CmT_c3RQ विभिन्न प्रबंधों जैसे-रैली-सभाओं, टैंट-पंडाल, मंच, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, पंफलेट, झंडे, जलपान, खाना, एलईडी, स्थानीय विज्ञापन, टोपी-मफलर, गुलदस्ता, कुर्सी, टेबल, बैंड-बाजा और अन्य सभी संभावित प्रबंधों की दरें निर्धारित की गईं।

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आदर्श आचार संहिता की अवधि एवं प्रचार के दौरान इन निर्धारित दरों का विशेष ध्यान रखें तथा इन्हीं के अनुसार अपनी पार्टी और उम्मीदवारों के खर्चों का लेखा-जोखा अपडेट रखें, ताकि सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष पूरी जानकारी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए अधिकतम खर्चे की सीमा 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव में 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर भी किसी प्रचार सामग्री जैसे-झंडे और बैनर इत्यादि या प्रचार गतिविधि पर 10 रुपये से अधिक का खर्चा करता है तो वह उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा। इसलिए, प्रचार या इससे संबंधित किसी भी सामग्री पर अगर कोई व्यक्ति 10 रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रहा है तो उसे उम्मीदवार की अनुमति लेनी चाहिए।


   अमरजीत सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना और चुनावी खर्चे की सही गणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। इसलिए, आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया जाएगा तथा उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाएगा।

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और नायब तहसीलदार राजेश https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-news-narendra-modi/#google_vignette कौंडल ने प्रचार प्रबंधों एवं गतिविधियों के लिए निर्धारित दरों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago