मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा- पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। यहां एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार (4 जुलाई) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारी के अनुसार मारा गया एक आतंकवादी विदेशी था और उसकी पहचान अली भाई उर्फ हैदर के रूप में हुई है तथा दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। वे प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री जब्त की गयी है और इसे आगे जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…