Categories: Blog

आगरा बस हाईजैक पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़.

[metadata element = “date”]

आगरा से बस को अगवा करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ हो गई है. थाना फतेहाबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश का नाम प्रदीप गुप्ता बताया जा रहा है. उसका नाम बस हाईजैक के मामले में सामने आ रहा था.पुलिस ने घायल प्रदीप गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश से पूछताछ में जुटी है. साथ ही बाकी बदमाशों की तलाश जारी है.

कल सुबह 3 बजे गुरुग्राम से झांसी के मऊरानीपुर, छतरपुर, पन्ना के लिए 34 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस निकली थी. बस जैसे ही आगरा के दक्षिणी बाईपास के आगे पहुंची, तभी बस को कुछ लोगों ने ओवरटेक किया और बताया कि गाड़ी पर फाइनेंस है और किश्त समय से नहीं दिया जा रहा है.

कार सवार लोगों ने कहा कि हम बस को ले जा रहे हैं. इन लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर को अपने साथ जाइलो में बैठा लिया और कार में सवार एक शख्स बस को चलाकर ले जाने लगा. बस में सवार यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी. बाद में बस के यात्रियों को उतारकर दूसरी गाड़ी से झांसी भेज दिया गया.

कल ही अगवा की गई बस को इटावा से बरामद कर लिया गया था. इसके साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू हो गई थी. आज सुबह फतेहाबाद में कुछ बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसमें एक बदमाश को गोली लगी है. बाकी बदमाशों की तलाश जारी है.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago