हिमाचल में इस साल बरसात कम होने से बिजली संकट गहरा गया है सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट आ गई है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 280 लाख यूनिट रोजाना है।पड़ोसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को गर्मियों में दी बिजली को हिमाचल ने वापस लेना शुरू कर दिया है।
पड़ोसी राज्यों को अप्रैल से सितंबर तक दी गई बिजली को अक्तूबर से मार्च 2021 तक वापस लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश में अभी बिजली संकट जैसी स्थिति नहीं है। डिमांड को पूरा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अगर जरूरत पड़ी तो ओपन मार्केट के माध्यम से बिजली की खरीद भी की जाएगी। प्रदेश की अपनी बिजली परियोजनाओं में अभी 43 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सामान्य तौर पर इन परियोजनाओं में 90 से 100 लाख यूनिट बिजली का रोजाना उत्पादन होता है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…