उत्तर प्रदेश के इटावा की थोक सब्जी मंडी में खरीददारी करने आ रहे विक्रेताओं की पिकअप वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
ये लोग जिले के बकेवर कस्बे से सब्जी मंडी आ रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं।
लॉकडाउन के चलते मण्डी रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक खुलती है। तभी हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वैन में सवार राजेश यादव, राजू पोरवाल, जगदीश कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…
बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…