Categories: Blog

जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। 
के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों एवं आम जन के सहयोग से कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर व्यापक जांच के उपरान्त ही कोविशील्ड वैक्सीन को आम जन के उपायोग के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोविड-19 से बचाव की दिशा में कारगर सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मियों का टीकाकरण आज से आरम्भ किया गया है। प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस व्यापक अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर सभी जिलावासियों का बधाई दी।
प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान निर्धारित प्रोेटोकोल के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में आरम्भ किया गया। पंजीकृत लाभार्थियों को टीकाकरण के उपरान्त निरीक्षण कक्ष में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविडशील्ड का प्रथम टीका डाॅ. शालिनी को लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका डाॅ. सुमित चड्डा को लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल को भी कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में कुल 63 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 30 तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में 32 व्यक्तियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका लगवाने वाले डाॅ. सुमित चड्डा को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी के प्रधानाचार्य डाॅ. मनप्रीत सन्धू सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडीकल कर्मी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago