स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज यहां कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने की।
डाॅ. राजन उप्पल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत ‘सुरक्षा की युक्ति, कोरोना से मुक्ति’ के लिए जन-जन को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिशा में देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के लिए जन आन्दोलन अभियान का शुभारंभ किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सभी को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिग का पालन और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोना अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का साधन है।
उन्होंने कहा कि खांसी या जुखाम होने पर नाक से ढोडी तक मास्क का उपयोग करें, क्योंकि खांसने व छींकने पर दूसरे व्यक्तियों के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना रहती है।
डाॅ. उप्पल ने कहा कि जिला में अभी तक कोरोना वायरस जांच के लिए 41565 नमूने एकत्र किए गए। इनमें से 3560 मामले कोरोना संक्रमण पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिला में अभी तक 36 रोगियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐहतिायात ही कारगर उपाय है। जब तक इस वायरस की दवा नहीं बन जाती तब तक बचाव आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए जन-जन के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी को कोविड-19 से बचाव की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सोनी म्यूजिकल ग्रुप तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 पर एक लघु नाटिका एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कोविड-19 जागरूकता शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कत किया गया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, डाॅ. अशोक हाण्डा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य चमन लाल तनवर सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्र-छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…