जिला बार एसोशिएसन बिलासपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

बार एसोशिएसन बिलासपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता संघर्ष समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दौलत राम शर्मा के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने      मुख्यमंत्री को 3 अक्तूबर, 2020 को आईजीएमसी शिमला कोविड सेंटर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हांडा की मृत्यु के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हाण्डा की मृत्यु के मामले में मैजिस्ट्रियल इन्क्वारी के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बार एसोशिएसन बिलासपुर ने अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और महासचिव प्रदेश भाजपा त्रिलोक जमवाल, बार काउंसिल आॅफ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बार काउंसिल आॅफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व सदस्य राजीव राय, जिला बार एसोशिएसन बिलासपुर के सदस्य और अधिवक्ता उपस्थित थे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago