बार एसोशिएसन बिलासपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता संघर्ष समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दौलत राम शर्मा के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को 3 अक्तूबर, 2020 को आईजीएमसी शिमला कोविड सेंटर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हांडा की मृत्यु के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हाण्डा की मृत्यु के मामले में मैजिस्ट्रियल इन्क्वारी के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बार एसोशिएसन बिलासपुर ने अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और महासचिव प्रदेश भाजपा त्रिलोक जमवाल, बार काउंसिल आॅफ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बार काउंसिल आॅफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व सदस्य राजीव राय, जिला बार एसोशिएसन बिलासपुर के सदस्य और अधिवक्ता उपस्थित थे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…