Dharmshala News : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड:- डीसी

 उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर पोर्टल पर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और जिन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है उसके फंड्स वापिस करने के लिए कहा गया है।


   इस बाबत शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागर में प्लानिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी तथा आगामी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।


   उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट एमआईएस पोर्टल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग के तहत चले रहे  विभिन्न विकास कार्यो की नियमित समीक्षा करें ताकि सभी कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सके। https://tatkalsamachar.com/bilaspur-news-water-borne-diseases/ इसके साथ ही सांसद निधी को लेकर ई-साक्षी पोर्टल तैयार किया गया है तथा उसकी रिपोर्टिंग भी इसी पोर्टल के माध्यम से करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।


   इससे पहले जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्लानिंग के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट तथा उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=oHJzXLGp1KdenQBT इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, मृदा संरक्षण विभाग, हिम उर्जा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago