DHARAMSHALA : मुख्यमंत्री ने 195.38 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया सत्यनिष्ठा एप्प

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 195.38 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 13.64 करोड़ रुपये की लागत के एसटीपी ऑटोमेशन और संवर्द्धन और अमृत नील सरोवर, 24.76 करोड़ रुपये लागत से झुग्गीवासियों के लिए निर्मित झुग्गियों, 9.37 करोड़ रुपये की लागत के स्मार्ट बस शेल्टर, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग और वीवीपैट मशीनों के लिए निर्मित गोदाम, धर्मशाला-योल-पालमपुर-चढियार मार्ग पर भागन खड़ पर 3.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 मीटर पुल, 8.50 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय डिग्री महाविद्यालय धर्मशाला के विज्ञान खंड और 67 लाख रुपये की लागत के पर्यावरण उद्यान का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 128 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें धर्मशाला स्मार्ट सिटी क्षेत्र के लिए 101 करोड़ रुपये की व्यापक विद्युतीकरण परियोजना, धगवाड़ में 8.41 करोड़ की लागत से बनने वाला 33 के.वी. सब-स्टेशन, चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के लिए 7.99 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल आपूर्ति योजना, 5 करोड़ रुपये की लागत का फुटबॉल स्टेडियम, धर्मशाला स्मार्ट सिटी क्षेत्र में 2.17 करोड़ की लागत का ग्रीन फील्ड गार्डन, 1.91 करोड़ रुपये की लागत का श्री चामुंडा माता मंदिर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में 1.56 करोड़ की लागत से बनने वाला विज्ञान खंड शामिल हैं

https://www.tatkalsamachar.com/una-jagat-parkash/इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस मैदान में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस  अवसर पर जय राम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम और धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एकीकृत आवास एवं स्लम विकास कार्यक्रम एवं स्लम पुनर्विकास घटक के 83 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र भी प्रदान किए। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी वाटिका में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी शांति और अहिंसा के अग्रदूत थे। उन्होंने इस अवसर पर तुलसी का पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा पुलिस द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्प सत्यनिष्ठा का शुभारंभ किया। उन्होंने परिधि गृह में लोगों की शिकायतें भी सुनीं।

धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, उप-महापौर सर्व चंद गलोटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, धर्मशाला स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक व कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

1 day ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago