धर्मशाला व नूरपुर वृत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 73 योजनाओं को मिली स्वीकृति: उपायुक्त

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में जल शक्ति विभाग जिला कांगड़ा के जल शक्ति वृत धर्मशाला व नूरपुर के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 73 योजनाओं को जिला सिंचाई प्लान (डिप) के अन्तर्गत 35884.28 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जिला में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला के सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पेयजल स्रोतों और भंडारण टैंकों की सफाई तथा पानी की टेस्टिंग नियमित रूप से की जानी चाहिए।
बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य मुद्दों की भी जानकारी दी।


इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रोहित दूबे ने जल शक्ति विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, जल शक्ति विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago