धर्मशाला : शाहपुर में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को खाना पकाने के चूल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत लगभग 2.92 लाख हज़ार पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गये हैं।
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत 172 परिवारों को वितरित किये गैस कनेक्शन
  सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर  में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 172 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित करने के उपरांत बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में नए पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने और मुफ्त रिफिल देने की व्यवस्था को यथावत रखने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सरवीण  चौधरी ने एच्छिक निधि से बांटे 50 लोगों  को 15 लाख के चेक ।


  इस दौरान सरवीन चौधरी नेे शाहपुर विश्राम गृह में अपनी ऐच्छिक निधि से 50 जरूरतमंद लोगों को 15  लाख के चेक वितरित किये।
बेटियों के विवाह पर शगुन योजना के तहत 50 करोड़ का प्रावधान
सरवीन ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वर्ण जयन्ती नारी सम्बल योजना’’ के अन्तर्गत 65 से 69 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में अनुदान के लिए ‘‘शगुन’’ नाम से नई योजना आरम्भ की गई है जिसमें बेटी के विवाह के समय 31 हज़ार रुपये की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
        इसके साथ ही सरवीण ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत सभी नागरिक वैक्सीन लगवाएं ताकि किसी भी स्तर पर संक्रमण खेलने का खतरा नहीं रहे  ।उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल   की  अनुपालन सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी  ।उन्होंने कहा कि वैक्सिंग के बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल  की अनुपालन जरूरी है उन्होंने कहा कि खांसी बुखार होने पर टेस्ट जरूर करवाएं , हाथ धोएं, मास्क लगाएं खुद भी बचे परिवार को भी बचाए।

????????????????????????????????????

सरवीन ने जन समस्याओं का किया  निपटारा
  इसके उपरांत सरवीन ने शाहपुर में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।
  इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ.मुरारी लाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा,  एसडीओ बलबीत , एसडीओ जल शक्ति अनिल,नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार,  महासचिव अमरीश परमार , मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ,  पूर्व चेयरमैन विजय, एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, प्रधान भनाला  सुषमा शर्मा,  उप प्रधान भनाला जन्म सिंह  रीतू सरोत्री , राकेश मनु  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago