Dharamshala :- Sarveen Choudhary inaugurated the Nerti Chhinj fair
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं।
सरवीन चौधरी आज नेरटी में छिंज मेले का शुभारम्भ करने के उपरांत बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने मेला कमेटी को 31000 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अखाड़े में बैठने के लिए सीढ़ियाँ बनाने के लिए 2 लाख, मंच के ऊपर शेड बनाने के लिए 1.50 लाख की घोषणा की। वार्ड 7 भैरों में 5 लाख लंगर शेड के लिए दिए गए हैं जिसका काम शीघ्र शुरू किया जाएगा, उसके लिए 2 लाख अतिरिक्त देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
इससे पहले मेला कमेटी प्रधान किशोरी, उप प्रधान शेरू ग्राम पंचायत प्रधान रजनी देवी तथा मेला कमेटी सदस्यों ने मुख्यातिथि का उपहार देकर सम्मान किया ।
इस अवसर प्रधान ग्राम पंचायत ततवानी मधु, राजीव भारद्वाज, बख्शी चौधरी, अश्वनी धीमान, तिलक शर्मा, दीपक अवस्थी, दीपक सोनी, अश्वनी चौधरी, किशोरी लाल, राहुल, अंकु, नन्दु, नन्दन, मिंटु, संजय, प्रभात, घुंगा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…