Banks should provide credit card facility to farmers
जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आज डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने की। बैठक में 30 सितम्बर, 2021 तक की तिमाही के आय-व्यय प्रगति व निर्धारित लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
एडीसी ने किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला के सभी बैंक प्रबन्धकों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग और किसान क्रेडिट कार्ड पर नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लक्ष्य हासिल किये जाएं।
राहुल कुमार ने सभी बैंकों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए ज़िला के सभी विभागों से मिल-जुलकर कार्य करने के लिए कहा, जिससे जिले में विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बैकों को सीडी रेशो जोकि 23.51 प्रतिशत है को बढ़ाने के निर्देश दिये। ऋण जमा अनुपात के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा के दौरान एडीसी ने असंतोष जाहिर करते हुए ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के निर्देश दिये।
उन्होंने बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी को दूरदराज के क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का तय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिला के बैंकों ने वार्षिक ऋण योजना 2021-2022 की सितम्बर, तिमाही 2021 तक 2680.77 करोड़ के एवज़ में 1719.03 करोड़ वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के 32245.04 करोड़ जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को 7582.02 करोड़ के ऋण जून, 2021 तक दे चुके हैं।
इस अवसर पर एजीएम भारतीय रिजर्व बैंक अमरेन्द्र गुप्ता ने कृषि क्षेत्र तथा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण देने तथा तथा किसानों की आय में वृद्धि किए जाने पर ज़ोर दिया।
जिला अग्रणी, मुख्य प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बैंकर्स की त्रैमासिक रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन तथा छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहउ़ी-फड़ी वालों के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री स्वानिधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
डीडीएम नाबार्ड अरूण खन्ना ने एफपीओ स्कीम में ‘एक जिला एक उत्पाद’ तथा कृषि अवसंरचना कोश, किसान उत्पादन संगठनों के गठन एवं सम्बर्द्धन, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान एडीसी ने संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2022-23 पुस्तिका का विमोचन भी किया।
इसके उपरांत पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की सलाहकार समिति की बैठक भी हुई, जिसमें संस्थान के निदेशक महिन्द्र शर्मा ने तृतीय तिमाही की प्रगति एवं अन्य मदों पर ब्यौरा पेश किया।
बैठक में बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…