धर्मशाला : जि़ले में बनाए जायेंगे कृषक उत्पादक संगठन – राहुल

अतिरिक्त उपायुक्त, राहुल कुमार ने कहा है कि विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक जिला-एक उत्पाद की तर्ज पर कृषक उत्पादक संगठनों का गठन होगा। कम से कम 100 सदस्यों के साथ कृषक उत्पादक संगठन बनेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त, आज नाबार्ड के तहत कृषक उत्पादक संगठन निर्माण व संवर्द्धन योजना की जिला स्तरीय अनुप्रवर्तन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अनुप्रवर्तन समिति का मुख्य उद्देश्य कृषक उत्पादक संगठनों केे विकास की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सभी सम्भव प्रयास करना है। संगठन आवश्यकतानुसार प्रॉडक्शन और पोस्ट प्रॉडक्शन मशीनरी और उपकरण टिल्लर, कल्टीवेटर, सिप्रंकलेर सेट, कम्बाइन, हार्वेस्टर आदि कस्टम हाइरिंग माध्यम से उपलब्ध करवाते हैं और मूल्यवर्धन गतिविधियों जैसे सफाई, छंटाई, ग्रेडिंग, पैकिंग में भी सहयोग देते हैं।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के पास एक हजार करोड़ रुपए तथ उनसीडीसी के पास पांच सौ करोड़ रुपए की निधि से क्रेडिट गारंटी फंड (सीजीएफ) स्थापित किया गया है ताकि एलिजिबल लैंडिंग इंस्टिटयूशन (ईएलआई) पात्र कृषक उत्पादक संगठनों को बिना कॉलेटराल के ऋण प्रदान कर सकें ।    इस अवसर पर जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) अरूण खन्ना, जीएम जिला उद्योग राजेश शर्मा, उप निदेशक बागवानी कमलशील, उप निदेशक कृषि जीत सिंह ठाकुर, उप निदेशक पशुपालन संजीव शर्मा, उप निदेशक आतमा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago