हमीरपुर :- उपायुक्त ने ककरोहल में किया सेनेटरी पैड यूनिट का उदघाटन

 उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने शनिवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत के गांव ककरोहल में अनमोल स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित सेनेटरी पैड यूनिट का शुभारंभ किया तथा इस यूनिट में ‘पहल’ नाम से बनाए गए पैड की लांचिंग की।


     इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि अनमोल स्वयं सहायता समूह ने यह यूनिट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के सहयोग से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट स्थापित करके ग्रामीण महिलाओं ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उपायुक्त ने कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता प्रत्येक महिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इसको देखते हुए अनमोल स्वयं सहायता समूह का उत्पाद ‘पहल’ अपने आप में एक बहुत बड़ी पहल है। इसका संबंध केवल स्वच्छता से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक महिला के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्थानीय उत्पाद का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए तथा लड़कियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड के प्रयोग के संबंध में जागरुक किया जाना चाहिए।


  अनमोल स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। इस समूह से जुड़ी महिलाओं ने जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है।
  इससे पहले खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा विकास खंड भोरंज में जारी विभिन्न विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

अनमोल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी समूह की गतिविधियों से अवगत करवाया। जबकि, पंचायत प्रधान रेखा देवी ने उपायुक्त और अन्य सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार अनिल मनकोटिया, उद्योग विभाग के प्रबंधक प्रवेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago