कांगड़ा: उपायुक्त ने की धान खरीद केन्द्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता.

 फतेहपुर, रियाली तथा तियोड़ा में धान खरीद को लेकर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर आज एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने की।


  उपायुक्त ने एफसीआई तथा एपीएमसी के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ धान खरीद को लेकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।


डॉ.निपुण जिंदल ने एपीएमसी के अधिकारियों को रियाली धान खरीद केन्द्र में तीन दिन के भीतर टीन शेड का निर्माण करने के निर्देश दिये ताकि किसानों की फसल को आंधी तथा बारिश से बचाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तियोड़ा धान खरीद केन्द्र में पंखों की उचित उपलब्धता, सभी धान खरीद केन्द्रों में बिजली की सुचारू व्यवस्था, बड़े तिरपाल, मजदूरों की संख्या में बढ़ौतरी, धान को ट्रांस्पोर्ट करने, पीने के पानी की उचित व्यवस्था तथा शौचालयों की सफाई इत्यादि के बारे में उचित कदम उठाने के निर्देश दिये।


  उपायुक्त ने एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम को धान खरीद केन्द्र तियोड़ा में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को जांचने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों ने धान खरीद को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।


  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एफसीआई के मंडलीय प्रबंधक विशाल गुप्ता, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरूषोतम सिंह, सचिव कृषि उपज मंडी समिति आरके भारद्वाज, सहायक सचिव एपीएमसी पीएस पाठक सहित एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम तथा एसडीएम फतेहपुर अकंुश शर्मा ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago