Treding News

Sirmaur News: सिरमौर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करे कार्य-उपायुक्त

नाहन, 18 फरवरी। सिरमौर जिला को एचआईवी तथा क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि जिला सिरमौर को एचआईवी तथा टी.बी. मुक्त बनाया जा सके। यह जानकारी उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में 100 दिन का विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0 चलाया  जाएगा, ताकि टीबी के मामलों की पहचान के उपरांत उनका उपचार आरंभ कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि टीबी का प्रारंभिक चरण में ही उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वेच्छा से एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए भी जागरूक किया जाए।


उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एचआईवी तथा टीबी मरीजों व आश्रितों को सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही जांच व उपचार सुविधाओं के अतिरिक्त आर्थिक सहायता व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाए।


इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला कार्य-बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आगामी 22 फरवरी को जिला सिरमौर के 1468 राजकीय स्कूलों, 175 निजी स्कूलों तथा 1484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1-19 वर्ष आयु वर्ग के 178587 बच्चों को कृमि मुक्त दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस आयु वर्ग में जिला का कोई भी बच्चा कृमि मुक्त दवा पिलाने से शेष नहीं रहना चाहिए।


इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. निसार अहमद ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जिला में 13 स्थानों पर बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है तथा विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।


बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, कल्याण विभाग, सहित विभिन्न एनजीओ के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago