हिमाचल सरकार : चंबा-शिमला समेत हिमाचल के सात जिलों के डीसी बदले.

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को डीसी किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है।

डीसी लाहौल एवं स्पीति रहे कमल कांत सरोच को निदेशक टीसीपी लगाया गया है। वहीं विवादों में रहे डीसी चंबा विवेक भाटिया को निदेशक एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग के साथ निदेशक पिछड़ा वित्त एवं विकास निगम लगाया गया है। इसके अलावा श्रम आयुक्त रहे डॉ. एसएस गुलेरिया को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज के साथ मंडलायुक्त कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग हंसराज चौहान को निदेशक लैंड रिकॉर्ड के साथ-साथ एमडी राज्य उद्योग विकास निगम, निदेशक ऊर्जा रही मानसी सहाय ठाकुर को एमडी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन, बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक रहे सुदेश कुमार मोक्टा को निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी के साथ-साथ विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन, ईडी एचआरटीसी रहे अनुपम कश्यप को विशेष सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के साथ निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति और पीजीआई चंडीगढ़ से प्रतिनियुक्ति से लौटे एचएएस अधिकारी मनोज कुमार को ईडी एचआरटीसी लगाया है।

डीसी शिमला रहे अमित कश्यप को श्रम आयुक्त के साथ-साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह डीसी ऊना रहे संदीप कुुमार को बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक, डीसी किन्नौर गोपाल चंद को विशेष सचिव ऊर्जा, डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा को निदेशक ऊर्जा, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल को एमडी एचपीएमसी के साथ-साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर बागवानी विकास सोसायटी शिमला, प्रबंध निदेशक एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

बिजली बोर्ड के ईडी डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा को विशेष सचिव स्वास्थ्य के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के विशेष कार्यकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। यह तबादले ऐसे समय पर हुए है जब हाल ही में राज्य चुनाव आयोग ने जिलों के उपायुक्त न बदलने का सरकार को सुझाव दिया था।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago