सोलन :कोविड-19 संक्रमित अभिभावकों के बच्चों की देखभाल का उचित प्रबन्ध

कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान में संकट का सामना कर रही मानवता को सम्बल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन सोलन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक और कोविड-19 पोजिटिव रोगियों को बेहतर उपचार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं वहीं ऐसे रोगियों के बच्चों के उचित वातावरण में रहने की व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी आज यहां जिला बाल संरक्षण इकाई की प्रवक्ता ने दी।  
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सोलन जिला के कोविड-19 संक्रमित अभिभावकों के बच्चों की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई है। यह व्यवस्था ऐसे माता-पिता के लिए की गई है जो कोविड संक्रमण के कारण अस्पताल में उपचाराधीन हैं। विभाग द्वारा उन बच्चों के लिए भी व्यवस्था की गई है जिनके माता-पिता कोविड-19 संक्रमण के कारण  असमय काल का ग्रास बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की उचित देखभाल के लिए सोलन जिला के सुबाथु स्थित ‘शान्ति निकेतन चिल्ड्रन होम’ के साथ-साथ जिला के अर्की स्थित बाल आश्रम में पृथक व्यवस्था की गई है। यहां इन बच्चों की भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने का उचित प्रबन्ध किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि जिला सोलन के ऐसे बच्चों को सुबाथु स्थित केन्द्र में भेजने के लिए दूरभाष नम्बर 01792-275450, 94183-21547, बाल आश्रम अर्की में भेजने के लिए मोबाईल नम्बर 98051-84656, बाल कल्याण समिति के मोबाईल नम्बर 70183-64230 तथा जिला बाल संरक्षण इकाई सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-225388 अथवा मोबाईल नम्बर 82192-44094 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में ऐसे बच्चोें की उचित देखभाल के लिए यह जानकारी जन-जन तक पंहुचाएं ताकि महामारी के इस समय में आश्रय की राह तक रहे बच्चों को सहारा मिल सके और स्वस्थ वातावरण में उनकी उचित देखभाल की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की जानकारी उपरोक्त दूरभाष एवं मोबाईल नम्बरों पर प्रदान करें।    

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago