Bilaspur News : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं लेकिन देशवासियों को अभी से यह विश्वास है कि आएंगे तो मोदी ही, यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है।

हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया कर दिया है। https://tatkalsamachar.com/president-presides-himachal-pradesh/  देश के लोग आज सोचते हैं कि ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल के कार्यकाल में भारत ने एक ऐतिहासिक विकास यात्रा देखी, आने वाले समय में यह यात्रा इसी तरह से जारी रखने के लिए नरेन्द्र मोदी को हिमाचलवासियों से भारी संख्या में समर्थन देना है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल को हमेशा से विशेष स्नेह दिया है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के चलते हिमाचल की स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

आज हिमाचल में फ़ोर लेन सड़कें हैं, एम्स जैसे संस्थान है तो अटल टनल जैसी सुरंग के अलावा दर्जनों सुरंगें हैं। उन्होंने कि देश चार सौ पार कर रहा है और हिमाचल पिछली बार की तरह चार की चार कर रहा है लेकिन इस बार जीत का अंतर इतना ज़्यादा होना चाहिए कि पूरे देश को यह पता चले कि हिमाचल के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को कितना प्यार दिया है। https://youtu.be/MHTePklmTu8?si=qvVDiIZGfs3AN3eB इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago