[metadata element = “date”]
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के आंकड़े को छूने वाली है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से कोरोना (Corona) केस आ रहे हैं, उसके बाद एक लाख नए केस आने में अब बस दो दिन ही लगते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 हजार 975 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 848 लोगों की जान गई है. नए केस सामने आने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 31 लाख 67 हजार 323 हो गई है.
देश में अभी कोरोना के 7 लाख 4 हजार 348 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 58 हजार 390 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 24 लाख 4 हजार 585 लोग रिकवर हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र दिखाई देता है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख तक पहुंचने वाली है.
महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,015 नए मरीज सामने आए है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या सात लाख के करीब यानी 6,93,398 हो गई है.महाराष्ट्र में 17 अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या छह लाख के पार चली गई थी और मंगलवार को महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या सात लाख के पार होने के आसार हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से 212 और लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,465 लोग अपनी जान इस महामारी में गंवा चुके हैं.
गुजरात में कोविड-19 के 1,067 नये मरीज
गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 1,067 नए मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87,846 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 13 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2,910 तक पहुंच गई है.
कर्नाटक में कोविड-19 के 5,851 नये मामले
कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 5,851 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,83,665 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस से 130 और लोगों की मौत दर्ज की गई.
सिक्किम में 43 और लोगों कोरोना संक्रमित
सिक्किम में सोमवार को 43 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,446 हो गई है. बता दें कि 43 में से 42 नये मामले अकेले पूर्वी सिक्किम जिले में आए हैं जबकि पश्चिम जिले में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…