देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज

[metadata element = “date”]

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के आंकड़े को छूने वाली है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से कोरोना (Corona) केस आ रहे हैं, उसके बाद एक लाख नए केस आने में अब बस दो दिन ही लगते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 हजार 975 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 848 लोगों की जान गई है. नए केस सामने आने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 31 लाख 67 हजार 323 हो गई है.

देश में अभी कोरोना के 7 लाख 4 हजार 348 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 58 हजार 390 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 24 लाख 4 हजार 585 लोग रिकवर हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र दिखाई देता है.  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सं​क्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख तक पहुंचने वाली है.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,015 नए मरीज सामने आए है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या सात लाख के करीब यानी 6,93,398 हो गई है.महाराष्ट्र में 17 अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या छह लाख के पार चली गई थी और मंगलवार को महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या सात लाख के पार होने के आसार हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से 212 और लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,465 लोग अपनी जान इस महामारी में गंवा चुके हैं.

गुजरात में कोविड-19 के 1,067 नये मरीज
गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 1,067 नए मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87,846 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 13 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2,910 तक पहुंच गई है.

कर्नाटक में कोविड-19 के 5,851 नये मामले
कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 5,851 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,83,665 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस से 130 और लोगों की मौत दर्ज की गई.

सिक्किम में 43 और लोगों कोरोना संक्रमित
सिक्किम में सोमवार को 43 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,446 हो गई है. बता दें कि 43 में से 42 नये मामले अकेले पूर्वी सिक्किम जिले में आए हैं जबकि पश्चिम जिले में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

3 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

7 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

10 hours ago