[metadata element = “date”]
शिमला में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसके साथ ही शिमला में कोरोना के 378 मामले हो चुके हैं. इनमें 108 कोरोना के एक्टिव मामले हैं.
जानकारी के अनुसार तीन डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है. आईजीएमसी अस्पताल की दो डॉक्टर की कोविड की रिपोर्ट भी देर शाम पॉजिटिव आई है. इनमें से एक डॉक्टर यूरोलॉजी विभाग के एचओडी की पत्नी हैं और इनकी 12 साल की बेटी भी कोरोना की चपेट में आई गई है.
वहीं केएनएच में कार्यरत एक महिला डॉक्टर की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसके अलावा राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल हॉलिडे होम के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. सैंपल में कैटरिंग के लिए और रोस्टर में शामिल एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस कर्मचारी के सम्पर्क में आने वाले संजोली के सिमिट्री क्षेत्र के 2 व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
रोहड़ू के टिक्कर में 12 मज़दूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. राहत की बात ये है कि सभी को क्वारंटीन किया गया था और ये किसी के संपर्क में नहीं आए हैं. इसी के साथ अब जिला शिमला में कुल मामले 378 हो चुके हैं. वहीं एक्टिव मामले बढ़कर के 108 हो चुके हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…