Categories: देश

कोरोना कोहराम, देश में एक दिन में 34 हजार 884 नए केस, 671 मौतें

देश में सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है. यहां हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 8300 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या दो लाख 92 हजार के पार पहुंच चुकी है.

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 884 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 671 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 1038716 हो गई है. अब तक 653751 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 26273 पर पहुंच गया है.

देश में सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है. यहां हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 8300 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या दो लाख 92 हजार के पार पहुंच चुकी है. मुंबई की हालत बेहद खराब है. यहां पिछले 24 घंटे में 12 सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. कुछ केस की संख्या 99 हजार के पार पहुंच गई है. यहां अब तक साढ़े पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

बता दें, कोरोना प्रभावित देशों की सूची देखें तो इसमें भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है. भारत में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 34 हजार 884 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. देश में मात्र 10 शहरों से देश के आधे कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां कुल आंकड़ों के करीब 30 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं. सबसे प्रभावित दस शहरों पर नजर डालें तो ठाणे में 67,360, हैदराबाद में 29,111, पुणे में 44,202, मुंबई में 96,474, दिल्ली में 116993, बेंगलुरु में 22942, चेन्नई में 80,961, कोलकाता में 10975, गुवाहाटी में 8832 और अहमदाबाद में 23599 केस सामने आए हैं.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Cabinet Decisions: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

15 hours ago

kangra News: जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में  माथा…

2 days ago

Devbhumi Himachal: हिमाचल दिवस 78 वर्षों की गौरवगाथा और विकास की नई उड़ान

15 अप्रैल 1948 से शुरू हुई यात्रा • एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक •…

3 days ago

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 week ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 week ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

1 week ago