[metadata element = “date”]
देश में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं. हर रोज 80 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना की लगातार बढ़ती रफ्तार के साथ ही भारत अब संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत ने ब्राजील को पछाड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका है.
देश में शनिवार को 83 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. वहीं, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले शुक्रवार को भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 86432 केस सामने आए, जबकि 1089 मरीजों की मौत हुई.
देश में कोरोना के कुल 40,96,690 से ज्यादा केस हो गए हैं तो वहीं अब तक 70, 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ब्राजील की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 40,91,801 है और 1,25, 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना के आगे पस्त हो चुका है. अमेरिका में कोरोना के 62 लाख से ज्यादा केस हैं और 1, 88,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कोरोना के मरीजों के मामले में वह पहले स्थान पर है.
भारत में कोरोना के एक्टिव केस 8,60,134 हैं. राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. अब तक 31,72,000 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. शनिवार को 67 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं.
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…