Categories: Blog

हिमाचल में कोरोना से एक दिन में दो मौतें, 92 नए केस…

शिमला. हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) से एक दिन में दो मौतें हुई हैं, जबकि 92 नए मामले सामने आए हैं. बीते 5 दिन में प्रदेश में कोरोना के 550 के करीब केस रिपोर्ट हुए हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना के 3452 केस हो चुके हैं. वहीं, 15 लोगों की मौत (Death) हुई है.

मंडी के बाद शिमला में मौत

मंडी में सोमवार को बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी. वहीं, देर शाम को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज़ की मौत हो गई। आईजीएमसी में भर्ती मरीज़ को नालागढ़ से शिफ्ट किया गया था. संक्रमित को शूगर थी और 4 दिनों से यहाँ इलाज चल रहा था. रविवार को मरीज़ के ब्लड में ऑक्सीजन की कमी आने के कारण मरीज़ को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके चलते मरीज़ को वेंटिलेटर ओर रखा गया, लेकिन सोमवार को शाम के समय मरीज़ की मौत हो गई. अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ रजनीश पठानिया ने इस कि पुष्टि की है. इससे पहले, मंडी के खालियार के बुजुर्ग की नेरचौक कॉलेज में मौत हो गई थी.

शिमला में 3 कोरोना के नए मामले
जिला शिमला में सोमवार को 3 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 2 मामले रामपुर से ओर एक जुब्बल से सामने आया है. रामपुर से एक आईटीबीपी का जवान और साथ आया अटेंडेंट पॉज़िटिव निकला. रामपुर के खनेरी अस्पताल के सर्जिकल वार्ड और आइसोलेशन वार्ड में इन्हें रखा गया था. रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर को सील कर दिया गया है. रामपुर के एसडीएम ने बताया कि अस्पताल की एहतियातन सेनेटाइज कर दिया गया है और इन वार्ड में पिछले 3 दिनों से काम कर रहे लोगों को आइसोलेट करने की अपील की है. शिमला के जुब्बल से 1 मज़दूर कोविड पॉजिटिव निकला। ये मज़दूर बिहार से लौटा है और इसे यहाँ क्वारन्टीन किया गया था.  अब जिला शिमला में कुल मामलों का आंकड़ा 207 हो चुका है और एक्टिव मामले बढ़ कर 65 हो चुके हैं.

दूसरे जिलों का हाल

हिमाचल में सोमवार को सोलन में 31, मंडी में 20 और सिरमौर में 15, शिमला 3, कुल्लू 2, किन्नौर 2, बिलासपुर 1, हमीरपुर 9, और कांगड़ा में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं. खेल मंत्री राकेश पठानिया के नूरपुर के रहने वाले निजी सहायक, जंगलबैरी बटालियन के कमांडेंट और डीएसपी पांवटा पॉजिटिव आए हैं. चंबा में मिंजर मेले के दौरान कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति देने वाला एक कलाकार कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया है. दो अगस्त को मेले के समापन पर मिंजर विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों समेत नेता भी मौजूद रहे थे.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

15 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago