हिमाचल में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड: एक दिन में 190 नए केस

[metadata element = “date”]

शिमला. हिमाचल प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए हैं. इससे पहले, प्रदेश में एक दिन में इतने केस रिपोर्ट नहीं हुए थे. शुक्रवार को बीते 24 घंटे में जहां दो महिलाओं की मौत (Death) हुई है, वहीं 190 केस भी रिपोर्ट हुए हैं. सोलन में सबसे अधिक एक साथ 76 नए मामले आए हैं. इसके अलावा, चंबा में 32, कांगड़ा में 14, मंडी आठ, सिरमौर 23, ऊना में 8, शिमला सात, हमीरपुर आठ, और कुल्लू में एक केस रिपोर्ट हुआ है.

अब तक 23 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.शुक्रवार को हुई दोनों मौतों में पीड़ितों के सैंपल मौत के बाद लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तीन दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की जान गई है.

चंबा जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है. शुक्रवार को एक महिला को चंबा से धर्मशाला रेफर किया गया था. 58 वर्षीय महिला ने धर्मशाला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. संक्रमित महिला चंबा शहर के मोहल्ले की रहने वाली थी. इसके अलावा, चंबा के बगधार समोटी में 84 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हुई है.

सोलन में एक साथ आए 76 मामलों में से 70 बद्दी और नालागढ़ से हैं. परवाणू से एक, सोलन एक, अर्की नौ और चंडी से पांच केस रिपोर्ट हुए हैं. शिमला शहर के कृष्णानगर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

हिमाचल में कुल इतने केस
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4728 पहुंच गया है. 1422 सक्रिय मामले हैं. अब तक 3234 संक्रमित ठीक हुए हैं. शुक्रवार को 149 और मरीज ठीक हो गए हैं.सबसे अधिक एक हजार से ज्यादा केस सोलन जिले में रिपोर्ट हुए हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago