देश की राजधानी प्रदूषण और कोरोना के डबल अटैक से जूझ रही है. दिल्ली में हवा के जहरीले होने के साथ ही कोरोना के मामले भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों के साथ-साथ मौत के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में 7830 केस सामने आए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है
दरअसल, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के पार हो गई है. कुल आंकड़ा 4,51,382 पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 83 लोगों की जान गई है. दिल्ली में अब कुल मौत की संख्या 7143 हो गई है.
कोरोना को मात देने वालों की बात करें तो दिल्ली में चार लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी. पिछले 24 घंटे में 6157 मरीज ठीक हुए. फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 41385 है. संक्रमण दर 13.26 फीसदी है तो रिकवरी दर 89.24 फीसदी है. होम आइसोलेशन में 24,178 मरीज हैं.
बता दें कि, आंकड़ों पर नजर डालें तो मौत के मामले जून में सबसे अधिक दर्ज हुए थे. जून में दिल्ली कोरोना की गंभीर चपेट में थी, तब एक समय संक्रमण दर 30 फीसदी पर पहुंच गई थी. वहीं, मौत की दर 7 फीसदी को पार कर गई थी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…