Categories: दिल्ली

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7830 केस

देश की राजधानी प्रदूषण और कोरोना के डबल अटैक से जूझ रही है. दिल्ली में हवा के जहरीले होने के साथ ही कोरोना के मामले भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों के साथ-साथ मौत के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में 7830 केस सामने आए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है

दरअसल, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के पार हो गई है. कुल आंकड़ा 4,51,382 पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 83 लोगों की जान गई है. दिल्ली में अब कुल मौत की संख्या 7143 हो गई है.

कोरोना को मात देने वालों की बात करें तो दिल्ली में चार लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी. पिछले 24 घंटे में 6157 मरीज ठीक हुए. फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 41385 है. संक्रमण दर 13.26 फीसदी है तो रिकवरी दर 89.24 फीसदी है. होम आइसोलेशन में  24,178 मरीज हैं.

बता दें कि, आंकड़ों पर नजर डालें तो मौत के मामले जून में सबसे अधिक दर्ज हुए थे. जून में दिल्ली कोरोना की गंभीर चपेट में थी, तब एक समय संक्रमण दर 30 फीसदी पर पहुंच गई थी. वहीं, मौत की दर 7 फीसदी को पार कर गई थी. 

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

10 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

11 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

11 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago