How many promises made in 2012 were fulfilled; CM's question to Congress; We did what we didn't say
टीम — धर्मपुर, थाची, रिकांगपिओ
हम जो कहते हैं, वह करते हैं, जबकि कांग्रेस लोगों को सिर्फ गुमराह करती है। कांग्रेस आज 10 गारंटियां दे रही है, लेकिन उनसे पूछिए कि आपने 2012 के चुनाव में गारंटी दी थी कि हर घर नौकरी देंगे। क्या प्रदेश के सभी घरों में नौकरी मिल गई। आपने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, क्या युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। https://www.tatkalsamachar.com/chandra-grahan-auspicious-for-zodiac-signs/ये बातें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के धर्मपुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वादा नहीं करते, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। हमने वादा नहीं किया था, लेकिन हिमकेयर योजना लाई। हमने यह भी वादा नहीं किया था कि 60 साल से पेंशन शुरू करेंगे। हमने यह भी वादा नहीं किया था कि हर घर में गैस कनेक्शन देंगे। गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 31 हजार रुपए देने का वादा भी नहीं किया था, लेकिन हमने यह सब करके दिखाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हमने हिमाचल को विकास के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल कोरोना के कारण प्रभावित हुए, लेकिन हमने विकास को रुकने नहीं दिया। रिकांगपिओ खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने जा रही है। पूर्व में हिमाचल की सियासी पार्टियां बारी-बारी के हिसाब से शासन करती रही हैं, लेकिन अब वह दिन गए। अब भाजपा बारी का रिवाज बदलने जा रही है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में भी इस बार रिवाज बदला है। अबकी बार हिमाचल में भी यही होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में जब हिमाचल आए थे, तो उन्होंने हिमाचल को हरसंभव सहायता दी।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…