Congress : कांग्रेस के उम्मीदवारों की  सूची सोशल मीडिया पर वायरल,कांग्रेस ने  बताया फर्जी, साइबर क्राइम  में करेगे शिकायत

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सोशल मीडिया पर लिस्ट जारी होने से हड़कम मच गया है।सोशल मीडिया पर लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा कांग्रेस के नेताओ को फोन किये जा रहे है। हालांकि कांग्रेस ने इस लिस्ट को फर्जी करार दिया है और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। साथ ही इसकी शिकायत साइबर क्राइम में करने जा रही है।


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने  सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जारी सूची पूरी तरह फर्जी व झूठी करार दिया है ओर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अभी तक प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की कोई भी सूची अभी जारी नही की है।ये किसी साजिश के तहत सोशल मीडिया में फर्जी लिस्ट जारी की गई है। https://www.tatkalsamachar.com/kullu/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐसी कोई भी सूची अभी जारी नही की है और न ही किसी प्रत्याशी के बारे आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा की है । अभी स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक होनी है जिसके बाद ही लिस्ट जारी की जाएगी।  इसलिए इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें! उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से ऐसी मिथ्या खबरों के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि वह अफवाहों पर कोई ध्यान न दे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago