चंद्रयान-3 का लैंडर आज, 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करेगा. ISRO का कहना है कि वो सभी सिस्टम को समय-समय पर चेक कर रहा है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं और इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-administration/ चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था,चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था, उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है. आज की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिको को हृदय से बधाई, देश प्रदेश वासियो को हृदय से शुभकामनाएं

कोलकाता के पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भारत जीतता है और दूसरों को भी जीत दिलाता है। भारतीय के लिए ऐसा कुछ भी नहीं जो असंभव है। भारत ने हमारे वैज्ञानिकों के माध्यम से ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’, ‘मेरा भारत महान’ को सिद्ध किया है। https://youtu.be/HcZDm8P713c मैं पूरे देश के साथ-साथ टीम इसरो यानी टीम इंडिया को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस असंभव मिशन को सहज तरीके से संभव बनाया है.

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र को सच साबित कर रहा है। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *