प्रदेश में निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। धर्मशाला और कुल्लू में करीब 800 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। आईटीआई शाहपुर में 27 अक्तूबर को राजस्थान की गुड्स स्पोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से करीब 400 इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग के पदों पर युवाओं को नौकरी देगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 9000 से 15000 रुपये तक वेतन मान देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज से किसी भी व्यवसाय में कोर्स, डिप्लोमा और डिग्री की हो। इसके अलावा साक्षात्कार में 12वीं और बीए पास भी हिस्सा ले सकेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन छात्र अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की दो प्रतिलिपियों, चार फोटोग्राफ और सभी मूल दस्तावेजों सहित पहुंचे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…