Commissioner Mukesh Repsawal: वन संपदा को आग से बचने के लिए   संयुक्त कार्यवाही बनाई जाए सुनिश्चित

वनों में आगजनी  घटनाओं  की प्रभावी रोकथाम को लेकर  किए जाने वाले प्रभावी उपायों के लिए    उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल   की अध्यक्षता में आज उपायुक्त  कार्यालय के  सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया । 

बैठक में   मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  वन संपदा को आग से बचने के लिए  सभी महत्वपूर्ण विभागों  द्वारा  संयुक्त तौर पर कार्यवाही  सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के साथ  विभिन्न विभागीय योजनाओं का कन्वर्जेंस  कर कच्चे -पक्के  जल  भंडारण तालाब, टैंक, चेक डैम, कूहलें इत्यादि  बनाने के लिए  20   जून  तक मनरेगा सेल्फ तैयार करने को कहा । 

उपायुक्त ने  आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर  प्राकृतिक जल स्रोतों  का उपयोग करने  को भी कहा  https://tatkalsamachar.com/shimla-news-congress-ministers/ । साथ में उन्होंने जल शक्ति विभाग  के अधिकारियों को  ज़िला में लंबे समय से बंद पड़ी सिंचाई कूहलों को दोबारा सुचारु करने के निर्देश भी दिए। 

उपायुक्त ने ग्रामीण विकास , कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को  सिंचाई के लिए तैयार  जल भंडारण तालाबों, टैंकों, चेक डैम, कूहलों  इत्यादि  की सूची को वन विभाग के साथ साझा करने को निर्देशित किया। 

बैठक में मुख्य वन अरण्यपाल  अभिलाष दामोदरन ने  पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  ज़िला में आगजनी के लिहाज से  संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी सहित आग बुझाने के प्रभावी उपायों को लेकर  महत्वपूर्ण जानकारी  साझा की। 

उन्होंने महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्रों में लगे  विभिन्न  https://www.youtube.com/watch?v=jjag4H8nvSA&t=19s  सरकारी अथवा गैर सरकारी  होल्डिंग्स -साईन बोर्ड में वन संपदा को आग से बचने के लिए स्लोगन इत्यादि   लिखे जाने की  आवश्यकता पर जोर दिया ।

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ,सुशील कुमार, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान , परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण  जयवंती ठाकुर  , उप निदेशक कृषि कुलदीप   धीमान, उद्यान प्रमोद शाह, खंड विकास अधिकारी मैहला रामनवीर चौहान , चुवाड़ी मनीष कुमार, चंबा सुषमा कुमारी , चुराह  राकेश  कुमार, अधिशासी अभियंता जल  शक्ति    हामिद्र चौणा, जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago