पैरा कमांडो द्वारा दी जाएगी जवानों को ट्रेनिंग

सामरिक दृष्टि से देश के लिए अति महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा का जिम्मा मिलने के साथ ही हिमाचल पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था और यातायात संभालने में तो हिमाचल पुलिस को कोई दिक्कत नही है, लेकिन आतंकी हमलों को निष्क्रिय करने और जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस जवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों से विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके लिए उन्हें एनएसजी और सीआरपीएफ जैसी एजेंसियों के पैरा कमांडो जैसा दमखम वाला बनाया जाएगा।

इन जवानों को विशेष सुरक्षा बल के रूप में तैयार कर टनल के थानों पर ही तैनात किया जाएगा, ताकि आतंकी हमले की सूरत में तत्काल जवाबी कार्रवाई की जा सके। दरअसल, उद्घाटन के साथ ही चीन के मीडिया ने टनल को उड़ाने जैसी धमकी दे डाली है। पाकिस्तान और चीन से लगती सीमाओं पर रसद से लेकर हथियार और गोला बारूद पहुंचाने के लिए टनल अहम रोल अदा करने वाली है।


जाहिर है ऐसे में देश विरोधी ताकतों की नजर इस टनल पर रहना स्वाभाविक है। ऐसे में इस टनल की सुरक्षा को खासा मजबूत रखना जरूरी है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि कोरोना के साये के चलते टली कैबिनेट बैठक के बावजूद हिमाचल पुलिस ने टनल के दोनों छोर पर मोर्चा संभाल लिया है।


दोनों पोर्टल पर थाने और आधुनिकतम उपकरणों से लैस मल्टीपर्पज पुलिस चेक पोस्ट तैयार होने तक बटालियनों व जिलों के पुलिस जवानों की मदद से ट्रैफिक संचालन संभाला जा रहा है। टनल में वाहनों को न रुकने देने के लिए अंदर भी पुलिस कर्मी तैनात हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही तेजी से थाने और पुलिस पोस्ट स्थापित कर तय प्लान के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

22 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago