दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर को बैंक में बदलने के लिए राज्य सरकार करेगी हर संभव प्रयासः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले की दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर को बैंक में बदलने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार और आरबीआई से बात कर तकनीकी पेचीदगियों का समाधान तलाशने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री रविवार को मंडी में दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर के 59वें साधारण अधिवेशन के समापन सत्र को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर ने मंडी जिले में शानदार काम किया है। 30 जून 1957 को चच्योट डिवेल्पमेंट ब्लाॅक सोसाइटी के नाम से आरंभ यह सभा समय के साथ अपने में आवश्यक परिवर्तन लाकर प्रासंगिक बनी रही। वर्तमान में सभा का कुल कारोबार 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी सफल कार्य प्रणाली की बानगी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय है कि लगभग 64 वर्षों के अपने सफर के बाद आज यह सभा एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर है और इसके 66 हजार 298 सदस्य हैं। मंडी जिले में ये अपने सदस्यों को घर द्वार पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इसकी 49 शाखाएं और 2 विस्तार पटल हैं। सभा ने 165 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऋण बांटे हैं। उन्होंने ऋणों की वसूली के मैकेनिज्म की मजबूती पर बल दिया।


जय राम ठाकुर ने कहा कि सहकार बहुत मजबूत सेक्टर है, जिसकी हर जगह पहुंच है। मिलकर काम करने, परस्पर सहयोग के साथ आगे बढ़ने का यह कान्सेप्ट पुराने समय से ही हमारे गांव में मौजूद रहा है। अच्छे-बुरे में साथ रहना, एक-दूसरे के काम में मदद करने का भाव ही सहकार का मूल है, जिसने आगे बढ़कर एक बड़े आंदोलन का रूप लिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित के विस्तार की बहुत सम्भावनाएं हैं। इसकी मंडी जिले से बाहर विस्तार की मांग हो या फिर इस सभा को राज्य सहकारी बैंक में जमा अमानतों पर 0.5 प्रतिशत (आधा प्रतिशत) अधिक ब्याज प्रदान करवाने की बात हो, राज्य सरकार इन मामलों में समाधान का रास्ता तलाशने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने इस अवसर पर सभा की पत्रिका सीडी दर्पण 2021-22 का विमोचन भी किया।
इससे पूर्व, दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सभा की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने सहकारी सभा की विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पूरी गम्भीरता से सुना और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।


इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार और इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सहकारी सभा के उपाध्यक्ष कर्म चन्द सैनी व श्याम लाल कश्यप, निदेशक मंडल के सदस्य रवि सिंह, धर्मपाल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, शिव प्रकाश, लाल सिंह, सोहन सिंह ठाकुर, मनजीत परमार, देविंद्रा राणा, बलदेव ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारी और सहकारी सभा के सदस्य उपस्थित 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago