हिमाचल के भीतर देखे जा चुके चीन के दो हेलीकॉप्टर : सीएम जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को इस बात से अवगत करवाया है कि पिछले कुछ अरसे में दो बार चीन का हेलीकॉप्टर भारत की सीमा में देखा गया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भी दी गई है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने बुधवार को शिमला में कहा कि अभी तक कुछ मुद्दों पर भारत-चीन के जवान गुत्थमगुत्था होते रहे हैं, लेकिन 20 लोगों की शहादत बड़ी बात है।

ऐसे में वह केवल यही कहना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेने के बाद जरूरी कार्रवाई अमल में लाएंगे। इस घटना के बाद चीन के मंसूबे भी जाहिर हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला प्रशासन को सभी एहतियाती उपाय करने और सजग रहने के लिए पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। पुलिस को सेना के अधिकारियों से हर प्रकार की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

6 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago