[metadata element = “date”]
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ चीनी सेना के मिलिट्री एक्शन को लेकर चीनी लोगों से राय मांगी है। उसने ट्वीट करते इस बारे में जानकारी दी है कि पीएलए को चीनी नागरिकों का भरपूर समर्थन मिली है। ट्वीट में कहा गया है कि अखबार द्वारा किए गए सर्वे में 90 फीसदी चीनी लोगों ने भारत पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का समर्थन किया।
ग्लोबल टाइम्स और चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस ने हाल ही में चीन में 1,960 प्रतिभागियों के चीन-भारत संबंधों पर एक सर्वेक्षण किया और परिणामों से पता चला कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत ने चीन के खिलाफ दुश्मनों वाली नीति अपनाई है और सरकार को भारतीय उकसावों के खिलाफ जोरदार पलटवार करना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि यदि भारत भविष्य में और अधिक उकसावे की कार्रवाई करता है या चीन के खिलाफ नए सीमा संघर्ष शुरू करता है तो लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागी चीनी लोगों का मानना है कि चीन को अपना बचाव करते हुए भारत पर हमला करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग (26.4 प्रतिशत) भारत को पड़ोसी के रूप में देखते हैं।
ग्लोबल टाइम्स रिसर्च सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज ऑफ द चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस द्वारा 17 से 20 अगस्त तक सर्वे किया गया था, जिसे मार्केट सर्वे कंपनी DATA 100 ने अंजाम दिया और 10 बड़े शहरों को कवर किया। यह देश के सभी क्षेत्र बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू, शियानयांग, वुहान, चेंगदू, झेंग्झौ, किंगदाओ और कुनमिंग में किया गया।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…