The Chief Secretary directed to take prompt action on the matters of farmers' crops
मुख्य सचिव अनिल खाची ने प्रदेश में हाल ही में असामायिक बर्फबारी, ओलावृष्टि और वर्षा से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ताकि किसानों को फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जा सके। राजस्व, बागवानी, कृषि, बैंक और बीमा कम्पनी के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने बागवानी और कृषि विभाग के उप निदेशकों की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समितियों को फसलों के नुकसान की विस्तृत आकलन रिपोर्ट तैयार कर बीमा कम्पनियों के पास जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कम्पनियों को किसानों के मामलों पर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने राजस्व विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गिरदावरी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने किसानों से असामायिक बर्फबारी, ओलावृष्टि और वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे का दावा बैंकों, पंचायतों, कृषि और बागवानी विभाग के माध्यम से या स्वयं बीमा कम्पनी को जमा करवाने का आग्रह किया ताकि शीघ्रातिशीघ्र इसका आकलन किया जा सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर, निदेशक कृषि, निदेशक बागवानी जे.पी. शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…