Chief Minister: मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस के सभी ब्लॉकों में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेंणास्रोत रहें है। आधुनिक  हिमाचल के विकास में  वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी विकास की सोच व कार्यो को आगे बढ़ाना यह सब कांग्रेस का ध्येय है,यही उनके लिये कांग्रेस की सच्ची श्रद्धांजलि होगी । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर विधायक बनने तक उन्होंने वीरभद्र सिंह से बहुत कुछ सीखा। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-sold-lotus/ उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यो को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्व वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में अहम योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि एक ओर जहां प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने इस प्रदेश की नींव रखी थी,वहीं  वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता रहेगा।

 प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले ही अब  हमारे  बीच यह दोनों पुण्य आत्माएं नही है पर उनके आदर्श आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के एक ऐसे संस्थान थे जिनकी दूरगामी सोच से आज  हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्यों के एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। 

इस दौरान पार्टी नेताओं ने वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, https://www.youtube.com/watch?v=6SvzTmMBdik विधायक हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची,हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा  के इलावा पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी,अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी शिमला नगर निगम के पार्षद,पूर्व पार्षद,शिमला शहर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल,पूर्व विधायक चिरंजी लाल कश्यप,आदर्श सूद,सुरेंद्र भारद्वाज, व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,उप महापौर उमा कौशल,विनीत गौतम,चंद्र प्रभा नेगी अन्य कार्यकर्ताओं  व उपस्थित लोगों ने वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वीरभद्र सिंह की बेटी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश पूर्व सदस्य लोक पाल अभिलाषा सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज मैदान पर जल्द स्थापित की जाएगी। इसके लिये उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में वीरभद्र सिंह का एक बहुत बड़ा नाम है। प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री का प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान है इसलिए उनकी याद में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के उप चुनाव भाजपा के राजनैतिक षड्यंत्र का हिस्सा रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को जिस प्रकार से धनबल पर अस्थिर करने की असफल कोशिश की गई वह सबने देखा। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव भाजपा की देन है।

सुक्खू ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के विधानसभा की सदस्यता से समय से पूर्व त्यागपत्र देना भी भाजपा के षड्यंत्र का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में संभत यह पहला मौका था कि जब किन्ही निर्दलीयों ने समय से पहले विधानसभा से यह कह कर त्यागपत्र दिया हो कि उनकी कांग्रेस सरकार में कोई सुनवाई नही हो रही थी। उन्होंने इसे पूरी तरह हास्यास्पद बताते हुए कहा  कि निर्दलीय विधायक जो जीत कर विधानसभा में पहुंचा हो वह किसी भी दल को अपना समर्थन दे सकता है। ऐसे में उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देने की क्या जरूरत पड़ी यह वही बता सकते है। उन्होंने कहा कि धनबल के आगे इन निर्दलीय विधायको ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है और अब इनकी इन चुनावों में हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इन्हें पूरे पांच साल के लिये विधानसभा में चुन कर भेजा था इन्होंने लोगों के विश्वास को तोड़ा है।

सुक्खू ने कहा कि तीन उप चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है और इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से बढ़कर 41 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत और स्थिर है और अपना कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करेगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: BJPbrandingbreaking newsBusinessChairmanChamba newsChief Ministerchief minister himachalchief minister of himachal pradeshCMCongressdaily newsdb newsDc Chambadc hamirpurDC MandiDC NahanDC ShimlaDC SirmourDC SolanDC UnadesigndesignerdigitalmarketingecommerceElectionExploreExplorepageFashionfollowmeGoogleGoogle newsgraphicdesignhamirpur newshappyHimachalhimachal chief ministerhimachal cmhimachal cm facehimachal electionhimachal election 2022himachal election resulthimachal election resultshimachal newsHimachal News Hindihimachal news todayhimachal next cmhimachal pradeshhimachal pradesh chief ministerhimachal pradesh cmhimachal pradesh electionhimachal pradesh election 2022himachal pradesh electionshimachal pradesh elections 2022HIMACHAL PRADESH NEWShimachal pradesh sukhvinder singh sukhuhindi newshindi news liveHPCC Media DepartmentIndiaindia newsinstagoodinstagramInstasoodLahul Spiti NewsLatest hindi newslatest nagamese newsLatest Newslatest news australialatest news in nagameselatest news livelatest news todaylatest yimkhongtv newslike4likelive newsmandi newsmarketingdigitalMLAsnewsnews aaj taknews indianews liveNews Nahannews portalnews todaynews7Partyphilippine newsPhotoofthedayPoliticsseoShimla Newssirmour newsSmackDownsmallbusinesssocialmediasocialmediamarketingSolan newssukhu to resign as himachal cmsukhvinder singh sukhusukhvinder singh sukhu next himachal cmSukhwinder Singh Sukhusukhwinder singh sukhu himachalsukhwinder singh sukhu latest newssukhwinder sukhusuper tet latest newssupertet news latestToday Newstrending newstv9 bharatvarsh latest newsuidesignuna newsuntv newsuntv news and rescueuntv news todayus newsuxdesignviral newswebwebdesignwebdesignerwebdeveloperwebdevelopmentwebsitewebsitedesignwebsitedesignerwebsitedevelopmentwhy newswordpressworld news

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago