Chief Minister: अनुराग बताएं, तलवाड़ा-हमीरपुर में कब पहुंचेगी रेल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतपाल रायजादा के अलावा गगरेट, कुटलैहड़ व बड़सर में राकेश कालिया, विवेक शर्मा व सुभाष ढटवालिया के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर 20 साल सांसद जीतकर जा रहे हैं, लेकिन न तो ऊना से तलवाड़ा तक रेल लाइन पहुंची न ही हमीरपुर तक। अनुराग झूठ के सहारे अपनी राजनीति चला रहे हैं।

मोदी व अनुराग ने दस साल पहले कहा कि एक साल में रेल लाइन तलवाड़ा पहुंच जाएगी, वे जनता को बताएं कि अब फाइल क्यों दबी हुई है।

लोकतंत्र में जनबल सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए भाजपा के झूठ व धनबल को जनता 1 जून को करारा जवाब दे। गांधी परिवार का हिमाचल के साथ गहरा नाता है। इंदिरा गांधी ने हिमाचल को अलग राज्य बनाया। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-elderly-vote/ सोनिया गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए प्रधानमंत्री का पद त्याग दिया आजकल कोई प्रधान व पंच का पद नहीं छोड़ता। भाजपा झूठ पर झूठ परोसने में लगी हुई है।

लेकिन, उसका चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गगरेट में चाय, पकौड़े वालों, पेट्रोल पंप, ढाबों व दुकानों पर चैतन्य टैक्स लगा हुआ था। कोई अफसर गगरेट आने को तैयार नहीं था, एक अफसर ने तो मुझे कहा कि काजा भेज दो पर गगरेट मत भेजो। https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videos अफसर कमीशन के पैसे एकत्रित करने को तैयार नहीं थे। बिकाऊ विधायक चैतन्य का लक्ष्य हर साल 15 करोड़ रुपये कमाने का था, जो हमारी सरकार के भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने के कारण संभव नहीं था।

भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले यह सरकार पांच साल चलेगी और जनसेवा काम बदस्तूर जारी रहेगा। न तो भाजपा ओपीएस छीन सकती है न ही महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन रुकवा पाएगी। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago