Chief Minister: बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजेंद्र राणा ने अपना ईमान बेचा इसलिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार हैं। उनसे जनता को पूछना चाहिए कि 14 महीने बाद क्यों दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ गई। अब आकर जनता में रो रहे हैं और कह रहे कि सम्मान नहीं मिला, काम नहीं हुए, मैं बताता हूं सुजानपुर में बड़े काम हुए और बिकाऊ विधायक को सम्मान नहीं, भाजपा के सामान से भरा ब्रीफकेस चाहिए था। 

      मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम पसतल, कुठेड़ा व पटलांदर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक को सबक सिखाएं, उन्हें घर का मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, इसलिए वह सरकार गिराने की कोशिश के मुख्य सूत्रधार रहे। अब वह दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने के लिए तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं। वह खूब पैसा बांट रहे हैं, अगर आपको देने की कोशिश करें तो डबल लें और वोट कांग्रेस को दें। हमीरपुर जिला और निचले हिमाचल को कांग्रेस से पहली बार मुख्यमंत्री मिला है। सुजानपुर की जनता एक बार मुख्यमंत्री खोकर बड़ी गलती कर चुकी है। यह चुनाव मुख्यमंत्री की कुर्सी या सरकार का नहीं है, बेईमान व ईमानदार के बीच है। लोकतंत्र और वोट की ताकत को बचाने के लिए भी यह चुनाव हो रहा है। सुजानपुर की जनता ईमानदार कैप्टन रणजीत को वोट दे। भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ राणा को वोट नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ को टिकने न दें, क्योंकि यह चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा व दिशा तय करेगा। 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कोई भी चुना विधायक और भाजपा खरीद फरोख्त की हिम्मत नहीं जुटा पाए। प्रदेश में साढ़े तीन साल तक कांग्रेस की सरकार है, कैप्टन रणजीत के साथ मिलकर मैं भी आपके लिए विधायक की तरह काम करूंगा। अभी तो चुनाव का समय है, बाद में फिर आऊंगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-priyanka-gandhi/ प्रदेश में 15 महीने में हमारी सरकार ने जनहित के काम किये हैं। पहली कैबिनेट में ओपीएस दी, महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने की शुरूआत की, जिसे रुकवाने के लिए भाजपा व जयराम ठाकुर ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। लेकिन, बुधवार को चुनाव आयोग में फिर इस मामले की सुनवाई है। अगर इजाजत मिल गई तो 48 घंटे में फार्म जमा करा चुकी सभी पात्र महिलाओं के खाते में 3000 रुपये आ जाएंगे। आयोग से अनुमति नहीं मिली तो जून में एरियर सहित पूरी राशि देंगे। 

सुखविंदर सिंह ने कहा कि राजेंद्र राणा निजी स्वार्थ में अंधे हो चुके हैं, उन्हें जनता के कामों की नहीं, क्रशर की एनवायरमेंट क्लीयरेंस व होटल के लिए सड़क बनाने की फिक्र है। जो लोग जनसेवक नहीं, धनसेवक हैं, उन्हें राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है। https://www.youtube.com/watch?v=O5Yo4lf0Dy8 इस क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर भी आपदा के समय प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री होते हुए क्षेत्र का विकास नहीं करवा सके, इसलिए 1 जून को लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में भी मतदान करें। 

इस दौरान विधायक चंद्रशेखर, विधानसभा उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, लोकसभा प्रभारी अनीस अहमद, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कुठेड़ा जोन प्रभारी बिक्रम ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago