मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सरकार के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज का कैलंेडर-2021 जारी किया। इस कैलेंडर में अटल टनल रोहतांग का मनोरम दृश्य दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक एक ऐसा समाचार पत्र है, जिसकी पहुंच प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों तक है। गिरिराज समाचार पत्र प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत करने के साथ-साथ राज्य के रीति-रिवाजों और परम्पराओं की जानकारी भी प्रदान करता है।
इस वर्ष के गिरिराज कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित की गई प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का छायाचित्र है।
सासंद सुरेश कश्यप, प्रधान सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और वरिष्ठ संपादक गिरिराज वेद प्रकाश भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…