मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की
नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें एनपीएस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की कर्मचारियों की मांग के बारे में राज्य सरकार केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा और एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…