Hamirpur News: मुख्यमंत्री ने नादौन में अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने नादौन में अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन में अग्निशमन उप-केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके माध्यम से आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इसे नियंत्रण करने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 19.40 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आम लोगों के कल्याण के लिए नीतिगत फैसले लिए गए है तथा जन हितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने नादौन के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कहा कि इस परिसर में खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय अधोसंरचना मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि इस परिसर में 8 लेन के स्वीमिंग पूल, शुटिंग रेंज सहित कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबल टेनिस तथा बैडमेंटन के लिए समर्पित मैदानों जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इस परिसर में खेल जगत से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभाओं के विकास के लिए उपयुक्त महौल मिलेगा तथा युवा पीढ़ी का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों के दुरूपयोग के प्रति हतोत्साहित करने तथा उनमें जीवन के प्रति स्फूर्ती तथा रोमांच भरने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के बहुउद्देशीय खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं।
इससे पूर्व, नादौन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, रणजीत सिंह राणा एवं सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और कांग्रेस नेता पुष्पिन्दर वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago